महिला अपने अधिकार के प्रति रहे जागरूक: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पंचायत समिति सभागार में नारी चौपाल के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, तहसीलदार नरेश गुर्जर, विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा व अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने महिलाओं को लखपति दीदी योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने राजीविका सदस्यों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है, जिसमें महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अपने अधिकारों के बारे में लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी की महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को सरलता से ऋण उपलब्ध होता है। वर्तमान समय में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी हो रही है। गर्भवती महिलाओं को बालिका के जन्म से लेकर शिक्षित होने तक लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आरक्षण भी दिया जा रहा है। महिला अधिकारीता विभाग की महिला पर्यवेक्षक मीरा चौधरी ने लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई, अन्न प्रासन्न, बेटी जन्मोत्सव, प्रवेशोत्सव के तहत लाभार्थियों को माला एवं उपहार देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को राजीविका के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि बालिका के जन्म पर महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में राशि भी दी जाती है, जो बालिका के जन्म से लेकर शिक्षित होने तक विभिन्न हिस्सों में दी जाती है। कार्यक्रम में थानाधिकारी घासीराम मीणा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला बीट अधिकारियों को जानकारी देवें। उन्होंने महिलाओं को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां भी दी। उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने महिलाओं के अधिकार, चिकित्सा व शिक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपखंड अधिकारी राठौड़ ने सभी महिलाओं को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डागरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, सीडीपीओ संगीता दीपक, महिला अधिकारिता महिला पर्यवेक्षक मीरा चौधरी, महिला पर्यवेक्षक अनुजा शर्मा, कविता टेलर, नाहिद खान व अंजली पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!