मेरी सूरत कब सुधरेगी बताए जिला-प्रशासन

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): शहर से नांगल बैरसी को जाने वाली सड़क और मानसून अभी पूरी तरह शुरू भी नही हुआ है। इससे पहले ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क से कंकड़ निकल जाने से जगह-जगह बड़े बड़े गढ्डे हो गए है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद भी सड़क निर्माण नही कराया जा रहा है। ग्रामीणों को आए दिन कामकाज के लिए दौसा शहर एवं जयपुर में तथा अन्य जगह आना जाना पड़ता है। अगर पंचायत इस और ध्यान देती और समय से पहले रोड़ पर गढ्डों की भराई हो जाती तो आज यह स्थिति नही होती। अब सड़क पुनःनिर्माण मांग रही है। सड़क चीख चीख कर जिला-प्रशासन से कह रही है कि मेरी सूरत कब सुधरेगी, यही स्थिति रही तो होने वाले हादसों का ठीकरा मेरे ऊपर नही प्रशासन के ऊपर फूटेगा। नांगल बैरसी गांव के माही मेवाल का कहना है कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है, जगह-जगह गड्ढे हो चुके है, जिनसे हादसे की आशंका रहती है। इस मार्ग के टेंडर भी हो चुके है लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग की और से इसका जीर्णोद्धार नही किया गया है। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण वाहन चालकों की जान जोखिम में है। माही ने बताया कि कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि जल्द-से-जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!