देवस्थान विभाग निर्देशों के तहत लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार बुधवार प्रातः खैरथल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में संपन्न हुआ। देवस्थान विभाग के प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिला एवं उपखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में खैरथल के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए मंगलकामनाएं कीं। मंदिर के पुजारी शशि भूषण गल्याण मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के मध्य समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!