जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एडवांस करियर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान व निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन आरवी टावर, नित्यानंद नगर, वैशाली नगर, जयपुर में किया गया। फाउंडर सुशांत बाकलीवाल और सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि इस दौरान 60 से ज्यादा स्टाफ ने चेकअप करवाया तथा 27 स्टाफ ने रक्तदान किया। बाकलीवाल ने बताया कि वह हर 4 से 5 महीने में इसी प्रकार शिविर का आयोजन करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक स्टाफ रक्तदान के लिए मोटिवेट हो।
3/related/default