सर्व समाज द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (श्रीराम इंदौरिया): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं बोधिसत्व डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन के समक्ष सर्व समाज द्वारा एक भव्य एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायं 4 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं न्याय” रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा, सामाजिक समानता, संवैधानिक अधिकारों एवं आत्मसम्मान के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं बाबा साहेब के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं सहित सभी वर्गों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनसभा में अजय चौधरी, देशराज मीणा, पीआर जाजोरिया, शिवराज मीणा, हरि सिंह मीणा, कविता जी, डॉ.जितेन्द्र, जीपी वर्मा, सीताराम अटल, रीना वर्मा, जल सिंह तंवर, डॉ.भगवान सिंह, हरी सिंह गौतम, एचके बैरवा, मामचंद बौद्ध, राम प्रसाद जाटव, शैलेष गौतम, मान सिंह, अम्बेश, सोहन लाल, विक्रम सिंह, रामावतार शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब के मूल मंत्र—“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए इसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, समाज से भेदभाव, छुआछूत एवं असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त कर एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु संगठित प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!