जार बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिलाई शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार देर शाम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, महासचिव रवि पुगलिया, कोषाध्यक्ष रमेश बिस्सा, संभागीय सचिव पवन भोजक सहित पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि पत्रकारों से जुड़ी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया तथा मानसून सत्र के दौरान दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।

*जार ब्रोशर का विमोचन*

कार्यक्रम के दौरान जार की गतिविधियों पर आधारित ‘जार जुट’ नामक स्मारिका ब्रोशर का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस ब्रोशर में बीकानेर जार के पिछले 20 वर्षों के विभिन्न आयोजनों को फोटो सहित संकलित किया गया है।

*प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का अभिनंदन*

समारोह में जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया तथा साफा, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके 25 वर्षों के योगदान को विस्तार से रेखांकित किया गया।

*इन वक्ताओं ने रखे विचार*

कार्यक्रम में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंघल, उरमूल डेयरी के अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु, उद्यमी राजेश चुरा, सुमति कुमार सुराणा, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, लोकमत की संपादक बाला माथुर, जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य एवं महासचिव रवि पुगलिया सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री रविंद्र हर्ष ने किया।

*बड़ी संख्या में रही गणमान्य जन की उपस्थित*

समारोह में जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, वीरेंद्र किराडू, मोहन सुराणा, चंपालाल गेदर, संपत पारीक, बनवारी लाल शर्मा, अशोक बोबरवाल, संजय आचार्य, कमल कल्ला, डॉ.विठ्ठल बिस्सा, नरेश श्रीमाली, नवेंदु अग्निहोत्री, एडवोकेट निशांत बिस्सा, कुशाल सिंह मेड़तिया, जय नारायण बिस्सा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!