सर्व ब्राह्मण महासभा में मुकेश कुमार शर्मा को जिला संगठन महामंत्री व मीडिया प्रभारी की दी जिम्मेदारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): सर्व ब्राह्मण महासभा के कोटपूतली-बहरोड़ जिला अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कस्बे के अमाई स्थित लक्ष्मण विहार निवासी मुकेश कुमार शर्मा को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त करते हुए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। शर्मा की नियुक्ति से संगठन एवं ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। शुभचिंतक और समाज के लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन के हित में सदैव कार्य करते रहेंगे। आपको बता दें कि शर्मा पिछले करीब 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!