पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: 'दो बूंद जिंदगी की' का संदेश, रोटरी क्लब रॉयल्स बना सहयोगी

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी, जूनागढ़ के पास उत्साह और जनसहभागिता के साथ हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.पुखराज साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बीकानेर ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलवाएं। उन्होंने रोटरी क्लब के सहयोग को समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से अध्यक्ष रोटे. सुनील चमड़िया, सचिव रोटे. विपिन लड्डा, कोषाध्यक्ष रोटे. जगदीप सिंह ओबेराय, रोटे. डॉ. शिशिर शर्मा, रोटे. ऋषव जैन एवं रोटे. अंकुश चमड़ियां ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब सदस्यों ने आमजन को जागरूक करते हुए पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। क्लब परिवार ने राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से प्रभारी डॉ. रेखा रस्तोगी के कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट समन्वय एवं समर्पित सेवाओं के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का समापन "दो बूंद जिंदगी की" के संदेश के साथ हुआ तथा सभी ने मिलकर पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!