बीकानेर (मुकेश रामावत): ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 29 जून को बीकानेर के कल्याणसर अगुणा और किलचू देवड़ान, लूणकरणसर के मोखमपुरा और पीपेरां, श्रीडूंगरगढ़ के इन्दपालसर सांखलान और रीडी, कोलायत-हदां के लम्भाणा भाटियान और नैणियां, बज्जू के गोगडियावाला, पूगल-छत्तरगढ़ के खारबारा, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम तथा नोखा के रोड़ा, दावा, धूपालिया और मसूरी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन
By -
June 28, 2026
0
Tags: