पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: बाइक पर सप्लाई कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 186 पव्वे जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार शाम को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की। बाइक पर अवैध शराब की सप्लाई कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरदारशहर रोड पर एएसआई भंवरू खां ने टीम के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे कार्रवाई की। टीम ने हनुमान धोरा निवासी 23 वर्षीय मदनलाल को पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल पर 90 पव्वे अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर मामला दर्ज किया। जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है। सोनियासर गोदारान क्षेत्र में हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने भोजाना तलाई के पास जाखासर निवासी 25 वर्षीय तोलाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब के 96 पव्वे बरामद किए। मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी गई है। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 186 पव्वे अवैध शराब जब्त की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!