बीकानेर (मुकेश रामावत): गजनेर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी मूलाराम पुत्र फूसाराम मेघवाल (31), निवासी गांव गोयलरी, तहसील कोलायत ने रिपोर्ट दी कि 26 जून को अज्ञात चोर उनके घर में घुसे और 3 लाख 70 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर चांदी की पाजेब, छोटी पायल, कानों की सोने की लूंग, नाक का लोंग, चांदी की तीन जोड़ी बिछिया, चांदी की तीन अंगूठियां, बच्चों के हाथ का चांदी का कड़ा, सोने की एक अंगूठी और सोने की एक रखड़ी समेत अन्य जेवर ले गए। परिवादी की शिकायत पर गजनेर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।
गजनेर में सूने घर पर चोरों का धावा: 3.70 लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर ले उड़े, जांच शुरू
By -
June 28, 2026
0
Tags: