लाखों की चोरी का खुलासा: नाबालिग को नशीला

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा थाना पुलिस ने दो माह पुरानी लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

*क्या था मामला*  

तेजाजी के पास निवासी गणेश पुत्र खेमाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि परिवार में शादी समारोह के चलते सभी सदस्य बाहर गए थे, घर पर उनका 13 वर्षीय बेटा हरिश अकेला था। इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर घर की अलमारी से करीब 1 लाख नकद, 5.5 किलो चांदी के आभूषण और 70 ग्राम सोने के जेवर चुरा लिए। आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। 

*ऐसे पकड़े गए आरोपी*  

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से जांच की। दो माह बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पुरी (38) पुत्र नंदकिशोर पुरी गोस्वामी, निवासी कोटगेट बीकानेर, को मोहनपुरा क्षेत्र से दस्तयाब किया, पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली। 
आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले नोखा के आरके पुरम निवासी स्वर्णकार नवनीत सोनी पुत्र नंदकिशोर उर्फ मालचंद सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। 

*पुलिस जांच में खुलासा*  

दोनों आरोपी नशे और लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। इसी शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में एएसआई हरिराम मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल खुशराज मीणा व पवन कुमार की टीम ने की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!