NH-48 नीमराना जापानी जोन का हीरो चौक सर्विस रोड बना 'मौत का कुआं'

AYUSH ANTIMA
By -
0


 *3–4 फीट गहरे गड्ढों में समाई राह, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा* 

नीमराना (जयबीर सिंह): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर स्थित नीमराना जापानी जोन के हीरो चौक सर्विस रोड की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे बारिश के पानी से भर चुके हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हजारों वाहन चालकों की जान रोज जोखिम में पड़ रही है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन फैक्ट्रियों के कर्मचारी, स्थानीय निवासी, स्कूली वाहन और भारी वाहन गुजरते हैं लेकिन टूटी सड़क और पानी से भरे गड्ढे हर पल बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका नीमराना, रीको प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

 *जनता की मांग* 

* सड़क के गहरे गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए।
* हादसा संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड लगाए जाएं।
* जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!