जयपुर रोड पर कंटेनर ने चीटियों को आटा डालने जा रही महिला को कुचला

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: कस्बे के अलवर-जयपुर बाईपास पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे जयपुर रोड बाईपास से अलवर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बालाजी धर्मकांटा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि जयपुर रोड बाईपास से अलवर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ने चीटियों को आटा डालने जा रही वृद्ध महिला को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक महिला को कुचलता हुआ कंटेनर को लेकर फरार हो गया। सड़क दुघर्टना सीसीटीवी फुटेज में दिखाया दे रहा, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मेवा देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव प्रजापत (60) वर्ष, निवासी डेहलडी ढाणी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई और कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मय जाब्ता के मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की सहायता से नारायणपुर आदर्श सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही बताया जा रहा है।इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर का पता लगाने में जुट गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कंटेनर को पकड़ने में जुट गई है‌।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!