निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता कर रहे पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत एवं अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शहरी सेवा शिविर शहरवासियों के लिए वरदान साबित होंगे। सेवा शिविर में आमजन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेंवे। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर में सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे आमजन की समस्या का जल्द निवारण किया जाता है। आमजन की सुविधा के लिए सरकार द्वारा शिविर के माध्यम से रियायती दरों पर पट्टे जारी किए जा रहे हैं। नगर पालिका पूर्व में भी अजमेर संभाग में अधिक पट्टे वितरण कर प्रथम स्थान पर रही है। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने शिविर में आमजन को अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर में पट्टे, भूमि, जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, पार्क, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव संबंधित कार्य, सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधित सहित विभिन्न कार्य सुगमता से किए जाएगें। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि शिविर में 101 पट्टे, 10 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 13 जन्म, विवाह व मृत्यु प्रमाण पत्र, 5 मुख्यमंत्री शहरी योजना गारंटी, 10 प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न 139 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। शिविर का आयोजन 15 जुलाई तक निरंतर रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ देकर अजमेर संभाग में प्रथम स्थान हासिल करने का उद्देश्य रखा गया है। इस दौरान शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत, रामविलास बलाई, बाबूलाल सैनी, शंकर हाथीवाल, शंकर सैनी, राजस्व अधिकारी मनिष गौर, सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, कनिष्ट अभियंता राज प्रतापसिंह राणावत, कमलेश कुन्थल, पवन कुमार वर्मा, निशांक जैन, राहुल सेन व गणेश शर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
3/related/default