पीटीईटी-2026 परीक्षा रविवार, 14 जून को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान में बीएड महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 की परीक्षा रविवार, 14 जून को राज्य के 41 जिलों के 300 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के मुख्य समन्वयक और वीएमओयू के कुलगुरू प्रोफेसर बीएल वर्मा ने बताया कि इस बार फरवरी में राज्य सरकार से दिशा निर्देश मिलने के बाद आवेदन आमंत्रित किए गए। अब तक कुल एक लाख 26 हजार 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें छात्रों के 48138 तथा छात्राओं के 78462 आवेदन शामिल हैं। प्रो.वर्मा ने बताया कि डीएलएड परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी पूरी शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 जून को परीक्षा का आयोजन प्रातः 9 बजे से 12 बजे के बीच किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच ही परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश मिल सकेगा। इस बार सबसे ज्यादा एक लाख 15 हजार 293  परीक्षार्थी हिन्दी माध्यम में तथा 11307 परीक्षार्थी अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा देंगे। प्रोफेसर वर्मा ने बताया की परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड होगा, जिसमें उसकी पूरी जानकारी समाहित रहेगी। प्रश्नपत्र पर भी क्यूआर कोड अंकित किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील केन्द्रों की निगरानी के लिए जयपुर में हाईटेक कमांड सेंटर बनाया गया है और कोटा मुख्यालय से भी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जाएगी। कुलगुरू प्रो.वर्मा ने कहा कि पहली बार एआई साफ्टवेयर से सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा के वक्त जिलों में कई स्तरों पर बनाये गए उड़ाका दल छापामारी का कार्य करेंगे और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बाद ही परीक्षार्थी को प्रवेश मिलेगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!