भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने किया टाइपिंग कॉलेज का भव्य उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के त्रिवेणी प्याऊ स्थित सिनेमा वाली गली में नवस्थापित टाइपिंग कॉलेज का भव्य शुभारंभ सोमवार को पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में पिलानी की निवर्तमान प्रधान बिरमा देवी, हमीनपुर सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच हमीनपुर सुभाष साईपवार, संदीप रायला, सोनू कुमार, एसआई चांद सिंह रोहतक, वेद प्रकाश सरपंच, परमिंदर हडोदी (हरियाणा), राजेश कुल्हरी, दारा सिंह सांगवान तथा मास्टर सुबे सिंह जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी आज की आवश्यकता है और ऐसे संस्थान ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। शिक्षा और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। इंस्टिट्यूट के संचालक विजेंद्र जाखड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में सेना, पुलिस, रेलवे, एसएससी, सीईटी, पटवारी, ग्राम सेवक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ टाइपिंग एवं विशेष प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान, शुभकामनाओं एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!