झुंझुनूं कोतवाली परिसर में भामाशाह गुढावाला परिवार के सौजन्य से नलकूप का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के थाना कोतवाली परिसर में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक अत्यंत सराहनीय और जनहितैषी पहल को मूर्त रूप दिया गया। श्रीमती रूकमणी देवी अग्रवाल (धर्मपत्नी स्व.श्री दामोदर प्रसाद गुढ़ावाला) के सौजन्य से परिसर में नवनिर्मित नलकूप (ट्यूबवैल) का भव्य लोकार्पण समारोह 8 जून 2026 को संपन्न हुआ। लोकार्पण समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.अरूण गर्ग (जिला कलेक्टर, झुंझुनूं), कार्यक्रम अध्यक्ष कावेन्द्र सिंह सागर (जिला पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं) एवं विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह ढ़ाका (वृताधिकारी, झुंझुनूं) एवं शहर कोतवाल श्रवण कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों के कर कमलों से नलकूप का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच पर कार्यक्रम संयोजक डॉ.डीएन तुलस्यान और वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन हरीश तुलस्यान ने किया। कार्यक्रम के दौरान गुढावाला परिवार के गिरधारी लाल, रामौतार, रमाकांत एवं केशव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत किया। अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने भामाशाह परिवार के इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहर कोतवाल श्रवण कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोतवाली समाज की है और पुलिस प्रशासन को जनता के ऐसे ही निरंतर सहयोग की अपेक्षा रहती है।

*गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस पुनीत अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें गणेश हलवाई, अजीत राणासरिया, विनोद सिंघानिया, राजेश गुप्ता, सीए पवन केडिया, लोकेश अग्रवाल, आनन्द टीबड़ा, विपिन राणासरिया, प्रहलाद अग्रवाल, श्याम सुंदर तुलस्यान, अंकित चुडेलावाला, राजेश टेकडीवाल, शिवरतन पंसारी, संतोष टीबडा, प्रमोद खंडेलिया, शिवचरण पुरोहित, गुलझारी लाल शर्मा (वैध), राजेश आहलुवालिया, अशोक केडिया, दिनेश जालान, कैलाश चंद्र सिंघानिया, चंद्रप्रकाश धूपिया, दीपक स्वामी, प्रदीप पाटोदिया एवं डॉ.नवीन कांतीदास बंसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद थे। इस ट्यूबवैल के चालू होने से अब पुलिस बल और कोतवाली आने वाले आमजन को शुद्ध पेयजल की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!