राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया से की शिष्टाचार भेंट, नटवाड़ा धाम का दिया आमंत्रण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर भगवान बद्री विशाल ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को भगवान बद्री विशाल प्रतिमा भेंट करके दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए वर्तमान में निवाई क्षेत्र में भाजपा द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान बद्री विशाल धाम नटवाड़ा के दर्शन करने के लिए निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया ने शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो राज्यसभा सदस्य के रूप में नई एवं बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बदौलत ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुँची है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने नटवाड़ा धाम के निमंत्रण के लिए ट्रस्ट मंडल का धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर वे क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना करेंगे। इस अवसर पर बद्री नाथ धाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष बद्री नटवाड़ा, महामंत्री घनश्याम गुप्ता, महेंद्र जाट, सीताराम जाट व हनुमान जाट सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!