चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर नौ के निवासी पूर्व संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी एवं संस्कृत भारती, झुंझुनू के जिला अध्यक्ष डॉ.कैलाश चतुर्वेदी को रविवार को विद्वत् सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वैदिक प्रकोष्ठ राजस्थान के अध्यक्ष पं.अरुण कुमार शर्मा वेदाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित विद्वत् वन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून, रविवार को सुबह 10.30 बजे चौमूं में आयोजित किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय समारोह में चिड़ावा के पाणिनीय व्याकरण, संस्कृत साहित्य व ज्योतिष शास्त्र के मूर्धन्य विद्वान् डॉ.कैलाश चतुर्वेदी को संस्कृत व्याकरण, सनातन संस्कृति तथा संस्कृत भाषा के उन्नयन व प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
3/related/default