चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बढ़ती आबादी और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए चिड़ावा शहर में अमृत जल योजना के तहत 9 लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी (CWR) का निर्माण कार्य शुरू हो गया। मंड्रेला रोड स्थित पंप हाउस के पास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया रहे, जबकि अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने की। इस अवसर पर राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल का आभार व्यक्त किया। दहिया ने बताया की अमृत योजना के तहत मंड्रेला रोड पम्प हाउस पर नौ लाख लीटर की CWR टंकी एवं सात लाख लीटर की एक और टंकी बनायी जाएगी। भूतनाथ चिड़ावा में नौ लाख लीटर की टंकी अभी हाल ही में बनायी गई है। झुंझूनू रोड स्थित पम्प हाउस पर भी नौ लाख लीटर की पानी की टंकी बनाई जाएगी। चिड़ावा शहर में 29700 मीटर नई पाइप लाइन भी डाली जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद राजेंद्र कोच, पार्षद मदन डारा, पार्षद सम्पत देवी, पार्षद रविकांत शर्मा, पार्षद मंजीत, पार्षद गंगाधर सैनी, पार्षद अंकित भगेरिया, सुरेश जालिंद्र, मोहित तामडायत, विनय सोनी, पीयूष बाछुका, राजेश वर्मा, रिंकू शर्मा, ख्याति केडिया, सुनील भड़िया, पवन शर्मा, अमित सैनी, सुशील डाबला, राजकुमार गजराज, अमित चोटिया, मंगेश भगत, किशोरी लाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद गिरधर सहित अन्य गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे। यह कार्य चिड़ावा शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।
भाजपा नेता दहिया ने चिड़ावा में किया 9 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का शिलान्यास
By -
June 12, 2026
0
Tags: