अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सतवीर सिंह ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़: जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटपूतली में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। एसपी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी थानाधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

*ये अधिकारी रहे मौजूद*  

बैठक में एडिशनल एसपी कोटपूतली नाजिम अली खान, डीएसपी कोटपूतली राजेन्द्र कुमार बुरड़क, डीएसपी विराट नगर उमेश निठारवाल, डीएसपी बहरोड़ सचिन शर्मा, डीएसपी बानसूर मेधा गोयल समेत सभी थानाधिकारी, अपराध सहायक, प्रभारी एएचटीयू और यातायात शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे।

*एसपी ने दिए ये अहम निर्देश*  
* कार्रवाई बढ़ाएं: गत वर्ष की तुलना में लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाएं। 
* सड़क सुरक्षा: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात प्रबंधन सुधारें और मोटर व्हीकल एक्ट में सख्ती बरतें।  
* असामाजिक तत्वों पर शिकंजा: गुंडा एक्ट, राजपासा के तहत कार्रवाई कर हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाएं।  
* संवेदनशील मामले: पोक्सो, बलात्कार, महिला अत्याचार व एससी/एसटी एक्ट के मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करें।  
* लंबित मामले: लंबे समय से लंबित प्रकरण, मालखाना निस्तारण और स्थाई वारंटी, उद्घोषित व ईनामी बदमाशों की धरपकड़ तेज करें।  
* साइबर क्राइम: चोरी की वारदातों का खुलासा करें और साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करें।  
* नए कानून: नए आपराधिक कानूनों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।  
* जनसुनवाई: थानों पर पैरवी, चालान व एफआर शीघ्र न्यायालय में पेश करें। आमजन से मधुर व्यवहार रख समस्याओं का समय पर निस्तारण करें।
एसपी सतवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करना पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!