अंग्रेजी विषय की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में नरेश देवासी का राजस्थान में 7वीं रैंक से चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा जारी वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा के अंग्रेजी विषय के अंतिम परिणाम में रानीवाड़ा क्षेत्र के जालेरा कल्ला निवासी नरेश कुमार देवासी ने प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नरेश कुमार वर्तमान में जालौर के लाल भाखरी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में द्वितीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। किसान परिवार से आने वाले नरेश ने लगातार दूसरी बार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। नरेश ने माध्यमिक शिक्षा अपने गांव जालेरा कल्ला तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा राजकीय विद्यालय, रानीवाड़ा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के परिष्कार कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इससे पूर्व भी संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 34वीं रैंक प्राप्त कर चयनित हुए थे। नरेश देवासी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और नियमित मेहनत आवश्यक है। शिक्षक का दायित्व केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि समाज और विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करना भी है। नरेश के पिता प्रभुराम देवासी ने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन का यह परिणाम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेश भविष्य में भी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!