नारायणपुर: कस्बे के स्टेट हाईवे 52 पर तेज हवा और अंधड़ से सड़क किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। दुकानदारों ने बताया कि पेड़ सीधा सड़क पर खड़ी अपाची मोटरसाइकिल पर आ गिरा, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से बिजली के पोल का तार टूटकर सड़क पर लटक गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इधर तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाते है।
स्टेट हाईवे 52 सड़क मार्ग पर गिरा नीम का पेड़, आवागमन ठप, बाइक क्षतिग्रस्त, तार टूटने से छाया अंधेरा
By -
June 06, 2026
0
Tags: