पावटा: भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए ‘एक कदम गांवों की ओर’ एनजीओ का परिंडा अभियान अब गांव-गांव पहुंच रहा है। संयोजक एवं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त तहसीलदार रामनिवास यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। श्री भोमिया जी मंदिर के महंत जी के सानिध्य में पावटा सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए दो दर्जन मिट्टी के परिंडे लगाए गए।
*युवा नेता की अपील*
युवा नेता ओपी बायला ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं। एक छोटा सा प्रयास सैकड़ों पक्षियों की जान बचा सकता है।
*ये रहे मौजूद*
इस मौके पर रामावतार हवलदार, धर्मपाल यादव, नरेश यादव, बिरजू यादव, रामसिंह यादव, नवल किशोर सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने परिंडों में नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।