पवित्र मनन दीप का हरिद्वार में आयोजित 51वां ध्यान साधना शिविर हुआ पूर्ण

AYUSH ANTIMA
By -
0
          

कोटकासिम (रिंकू बड़सीवाल): संत भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में साधकों ने भोले बाबा और मां गंगा की विशेष साधना की, भक्तों ने गुरुदेव भास्कर को माला पहनाकर पूजन किया। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान, कोटकासिम द्वारा हरिद्वार में आयोजित 51वां ध्यान साधना शिविर पूर्ण हुआ। इस दौरान साधकों ने संत भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में गंगा मैया और भोलेनाथ की विशेष साधना की, वही संत भास्कर भारद्वाज ने एकाग्रता कैसे प्राप्त हो, ध्यान कैसे करें, सफलता कैसे मिले, भक्ति क्या है आदि अनेक विषयों पर व्याख्यान दिया। इस दौरान पवन उर्फ गोली प्रजापत द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। वही संत भास्कर भारद्वाज ने कहा कि साधना से हमारा संपूर्ण जीवन बदलता है और प्रभु की हमें विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु एवं पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान, कोटकासिम के संस्थापक संत भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव पवन उर्फ गोली प्रजापत, विजेंद्र प्रजापत, प्रदीप कुमार, धोनी कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मवीर खरेरा, राजू प्रजापत, बिमला देवी, भावना भारद्वाज, गायत्री उर्फ़ मन्नू, मुस्कान उर्फ कनू, संतोष देवी, कल्ली देवी, सुरेश देवी, सुनीता देवी, कांता देवी सहित बड़ी संख्या में साधक गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!