कोटकासिम (जयबीर सिंह): ग्राम पंचायत घीकाका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कहा कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, जल संसाधन विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, आयुर्वेद विभाग, सैनिक कल्याण विभाग तथा वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र मीणा, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, सरपंच कुलदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, युवा नेता मुनेश यादव, चंदन सिंह गुर्जर, विक्रम जाट, प्रकाश जाट, रामवीर जाट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
By -
June 12, 2026
0
Tags: