नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा की कानपुरा बस्ती में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गया हुआ था। लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि चोर करीब 4 किलो चांदी के आभूषण और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
नोखा की कानपुरा बस्ती में बंद मकान में चोरी: 4 किलो चांदी एवं सोने के जेवरात पार, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
By -
June 25, 2026
0
Tags: