श्री कोलायत/बीकानेर (मुकेश रामावत): श्री कोलायत क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। श्रीकोलायत से राववाला तक राजस्थान रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोडवेज की यह बस प्रतिदिन शाम 5:05 बजे बीकानेर से रवाना होकर कोलायत पहुंचेगी। इसके बाद कोलायत से सांखला, बिठनोक, बज्जू होते हुए राववाला तक जाएगी। सेवा शुरू होते ही कोलायत में बस को माला पहनाकर स्वागत किया गया। चालक और परिचालक का भी सम्मान किया गया। इस नई बस से अब विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
श्री कोलायत-राववाला रूट पर रोडवेज शुरू: वर्षों बाद चला बस, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया स्वागत
By -
June 25, 2026
0
Tags: