देशनोक में ठेकेदार की मनमानी: 10 दिन से प्यासा कस्बा, लाइन तोड़कर पलायन, प्रशासन मौन

AYUSH ANTIMA
By -
0



देशनोक/बीकानेर (मुकेश रामावत): देशनोक के लोग पिछले 10 दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि एक ठेकेदार फर्म निर्माण के नाम पर बार-बार पेयजल लाइन तोड़ देती है और फिर काम छोड़कर चली जाती है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक ठेकेदार की लापरवाही से हर बार 10-15 दिन तक पूरी सप्लाई ठप हो जाती है। अभी कस्बे के मुख्य इलाके की पानी व्यवस्था 10 दिन से बंद पड़ी है। 

*प्रशासन पर "रसूख" का आरोप*  
आमजन का सवाल है कि कोई भी विभाग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। 

*निज हित... रसूख का खौफ... या कुछ और*

देशनोक में सेवा शिविर चल रहा है, पर बिजली-पानी जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही। विभागों के "नरम रवैये" से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। पीड़ित जनता अब प्रशासन से ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई और तुरंत पानी बहाल करने की मांग कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!