बीकानेर (मुकेश रामावत): निर्जला एकादशी के दिन बीकानेर में सेवा भाव की धारा बह निकली। शहर भर में जगह-जगह जल सेवा शिविर लगाए गए, जहां पुलिस जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गंगानगर रोड पर पुलिस ने सेवा स्टॉल लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन को ठंडा पानी व शरबत पिलाया। वहीं पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल के बाहर भी जवानों ने सेवा शिविर लगाकर व्रतियों को राहत पहुंचाई। भीषण गर्मी में निर्जला व्रत रख रहे लोगों के लिए पुलिस की ये पहल सराहनीय रही। एकादशी पर शहर में जगह-जगह धार्मिक संगठनों के साथ पुलिसकर्मी भी मानव सेवा में जुटे नजर आए।
निर्जला एकादशी पर बीकानेर में मानवता की मिसाल: पुलिस जवानों ने गंगानगर रोड-मोटर ड्राइविंग स्कूल पर लगाए जल सेवा शिविर
By -
June 25, 2026
0
Tags: