मुहाना मंडी में 3640 किलो सरसों तेल सीज

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स कमल एंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा सप्लाई टैगोर ब्रांड एवं विधि ब्रांड सरसों ऑयल का लगभग 3640 किलो सरसों तेल सीज किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि मौके पर टीम को निरीक्षण में इस तेल के कलर एवं खुशबू से मिलावट का अंदेशा हुआ, जिस पर नमूने लेने के पश्चात टीम ने लगभग 3640 लीटर तेल को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक फर्म के प्रोपराइटर को अग्रिम कार्यवाही तक इस तेल को नहीं बेचने हेतु पाबंद करते हुए सीज किया। मौके पर टैगोर ब्रांड सरसों तेल के 90 टीन, 5 लीटर के प्लास्टिक 80 जार, 2 लीटर के 240 प्लास्टिक जार, 1 लीटर के 600 प्लास्टिक जार, आधे लीटर के 480 प्लास्टिक जार एवं विधि ब्रांड के 22 टीन, 1 लीटर के 120 प्लास्टिक जार एवं आधे लीटर के 240 प्लास्टिक जार को सीज किया गया। उक्त दोनों ब्रांड का सरसों तेल जयपुर के आकेड़ा डूंगर, लक्ष्मीनारायणपुरा, वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा तैयार किया गया था। टैगोर ब्रांड सरसों तेल के नमूने पूर्व में भी मिलावटी पाए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!