पूनरासर/समंदसर (तोलाराम मारु): सेवा पर्व पखवाड़ा क़े अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूनरासर और समंदसर में आयोजित शिविर में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए तथा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, विस्तारक मुकेश जोशी सहित राजस्व, पंचायत राज, चिकित्सा, जलदाय, विद्युत, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याएं, नामांतरण, रास्ते के विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, पेयजल, विद्युत एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्राथमिकता है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, पशुपालन, किसान हितैषी योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाई और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान कुछ प्रमुख योजनाओं क़े लाभार्थियों को शिविर में विधायक क़े द्वारा लाभान्वित किया गया तथा पौधरोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का संन्देश दिया। शिविर क़े दौरान विधायक सारस्वत और अधिकारीयों का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत अभिनंदन किया।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 क़े तहत पूनरासर और समंदसर शिविर में शामिल हुए विधायक ताराचंद सारस्वत
By -
June 12, 2026
0
Tags: