सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): 400 केवी जीएसएस हिंडौन पर थर्मल लाइन के टेस्टिंग वर्क एवं मरम्मत कार्य के चलते 13 जून को ढिंढोरा एवं खेड़ी हैवत 33 केवी जीएसएस से जुड़े करीब 10 गांवों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के सूरौठ एईएन सीपी सैन ने बताया कि 13 जून को हिंडौन 400 केवी बिजली स्टेशन पर टेस्टिंग वर्क एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी कार्य की वजह से 13 जून को 10 गांवों में पावर कट रहेगा।
ढिंढोरा एवं खेड़ी हैवत जीएसएस से जुड़े 10 गांवों में आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
By -
June 12, 2026
0
Tags: