निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले अब सामने आने लगे है, जिसमें ठगी कर लाखों रूपये हड़प लिये जाते है। ताजा मामला गजनेर थाना इलाके का है, जहांं निवेश के नाम पर आकर्षक बोनस का झांसा देकर एक व्यक्ति से 8 लाख रुपए हड़पने का हड़प लिये गये है। इसको लेकर परिवादी ने जरिये इस्तागासा गजनेर थाना में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज करवाया है। चानी निवासी हुक्म सिंह दायर वाद में बताया कि वर्ष 2025 में 'एक्सपीओ कंपनी के कुछ लोग उसके गांव आए थे। उन्होंने प्रति सप्ताह 3 से 4 प्रतिशत बोनस का लालच देकर अगस्त 2025 में उससे 8 लाख रुपए निवेश करवा लिए। शुरुआत में बोनस मिला, लेकिन बाद में बीकानेर कार्यालय बंद कर 18 सितंबर 2025 से लेन-देन रोक दिया गया। मूल रकम मांगने पर लगातार झूठे आश्वासन दिए गए। परिवादी का दावा है कि आरोपियों ने संगठित होकर कई अन्य लोगों से भी ऐसी ही ठगी की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!