प्रभाकर सेवा संस्थान के ‘हरियालो रानीवाड़ा सीजन-2’ अभियान का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभाकर सेवा संस्थान रानीवाड़ा द्वारा संचालित ‘हरियालो रानीवाड़ा सीजन-2’ अभियान का शुभारंभ बुधवार को रानीवाड़ा खुर्द स्थित गौशाला परिसर में पौधारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम में रानीवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संस्थान के संस्थापक अमृत पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्षा ऋतु के दौरान व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, गौशालाओं एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही आमजन को निःशुल्क पौधे वितरित कर उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही गौशाला कर्मियों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें। इस अवसर पर स्मिता शर्मा, गौशाला व्यवस्थापक पदमाराम पुरोहित, इंजीनियर मुकेश पुरोहित, ओबाराम देवासी, लसाराम देवासी, दिनेश देवासी, दर्जाराम मेघवाल, भवरलाल गोयल, ममता पुरोहित, झेनी देवी पुरोहित सहित गौशाला कर्मचारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!