रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा एससी मोर्चा जालोर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल के रानीवाड़ा आगमन पर पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने साफा एवं पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एससी मोर्चा जालोर के जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बाबूलाल मेघवाल को सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेघवाल संगठन को मजबूत करने, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा आदाराम मेघवाल, जिला महामंत्री एससी मोर्चा रमेश मेघवाल धनपुरा, रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष जीवाराम मेघवाल, पूर्व मंडल महामंत्री नेथीराम मेघवाल, सांकड़ मंडल अध्यक्ष गोदाराम मेघवाल, जोधाराम मेघवाल, दिनेश गर्ग, योगेश परमार, लक्ष्मण मेघवाल वाडाल, हरिराम गर्ग, वालाराम पुरोहित, तेजाराम मेघवाल सांकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा एससी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल का भव्य स्वागत
By -
June 04, 2026
0
Tags: