नई दिल्ली (मदन माहेश्वरी): डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी जिंदल की अनुशंसा पर जालम सिंह ऊण को राजस्थान प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जालम सिंह ऊण राजस्थान में संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में मंच की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी। नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने जालम सिंह ऊण को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक वैचारिक संवाद को बढ़ावा देना है। इसी दिशा में राजस्थान में संगठन के विस्तार और गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी जालम सिंह ऊण को सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*सूत्र वाक्य: “सत्य सनातन सर्वदा, संगठन में शक्ति है।”*