रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति द्वारा नियमित योग कालांश का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया। यह योग सत्र प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान, रानीवाड़ा में आयोजित हो रहा है। योग कालांश के दौरान योगाभ्यास, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम तथा आयुर्वेद से संबंधित उपयोगी जानकारियां दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समिति पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे नियमित रूप से योग सत्र में भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यह जानकारी शैतान सिंह राव एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन सुथार (चामुण्डा प्रिंटर्स) द्वारा दी गई।
3/related/default