राजस्थान ग्रामीण बैंक साईवाड ने निभाया वादा, मृतक के पिता को मिला 2 लाख का PMJJBY बीमा क्लेम

AYUSH ANTIMA
By -
0

साईवाड: राजस्थान ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसका उदाहरण साईवाड शाखा में देखने को मिला, जहां मृतक खाता धारक के पिता को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

*क्या है पूरा मामला*  

शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि खाताधारक सलोचना पुत्री जगदीश प्रसाद रैगर ने अपने बचत खाते से मात्र 436 रुपये की वार्षिक प्रीमियम पर PMJJBY के अंतर्गत बीमा करवाया हुआ था। दुर्भाग्यवश खाताधारक की असामयिक मृत्यु हो गई। बैंक ने तत्परता दिखाते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर नॉमिनी उनके पिता जगदीश प्रसाद रैगर को 2,00,000 रुपये का बीमा क्लेम सौंपा।

*‘छोटी प्रीमियम, बड़ा सहारा’*  

बीमा राशि का चेक सौंपते हुए शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने कहा, "PMJJBY जैसी योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान हैं। मात्र 436 रुपये सालाना देकर परिवार को 2 लाख का सुरक्षा कवच मिल जाता है। हर खाताधारक को ये बीमा जरूर करवाना चाहिए।"

*इस दौरान ये रहे मौजूद*  

क्लेम वितरण के मौके पर सहायक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, कार्यालय परिचारक रोहिताश यादव, सरपंच विक्रम कुमार नारनोलिया, बैंक बीसी महेश सैनी सहित कई सम्मानीय ग्राहक उपस्थित रहे। सरपंच ने बैंक की त्वरित सेवा की सराहना की।

*शाखा प्रबंधक की अपील*  
 
अजय कुमार ने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे अपने बचत खाते से PMJJBY व PMSBY जैसी बीमा योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। यह संकट के समय परिवार के लिए आर्थिक संबल बनती हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!