रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत जोड़वास में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, कृषि, चिकित्सा, विद्युत सहित 19 विभागों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। राजस्व विभाग ने नाम शुद्धिकरण के 3, रिकॉर्ड संशोधन एवं नामांतरण के 7, विभाजन के 8, सीमांकन के 5, रास्ते के 1 तथा फार्मर रजिस्टर के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा 15 राजस्व नकलें जारी की गईं। जलदाय विभाग ने 5 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया, जबकि पशुपालन विभाग ने 60 पशुओं का टीकाकरण, 70 पशुपालकों को लाभान्वित तथा 300 स्थानों पर दवा छिड़काव किया। कृषि विभाग ने खेत तलाई एवं तारबंदी योजना के 262 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा मिनीकिट वितरण के लिए 60 किसानों का चयन किया। आयुर्वेद विभाग ने 42 लोगों को परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराईं। वन विभाग ने पौधरोपण कर 22 पौधों का वितरण किया। चिकित्सा विभाग में 220 ओपीडी, 10 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 5 बच्चों का टीकाकरण, 30 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, एक पोषण किट एवं 10 निक्षय किट वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक प्रकरण का निस्तारण किया, जन आधार योजना में तीन नए परिवारों का पंजीकरण किया गया तथा एक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। शिविर के दौरान औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सा विभाग के तीन कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, नायब तहसीलदार राणाराम राणा, विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई, बीसीएमओ डॉ.गणपत लाल चौधरी, निरीक्षक भू-अभिलेख गणपतराम, पटवारी हरिलता, लीला धामसीन, एओके विकास कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोहन लाल चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर को जनहित में उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। अगला ग्रामीण सेवा शिविर 1 जुलाई को भाटीप ग्राम पंचायत में आयोजित किया जाएगा।
जोड़वास में ग्रामीण सेवा शिविर संपन्न, 19 विभागों ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण
By -
June 30, 2026
0
Tags: