मालवाड़ा में गुरुवार को लगेगा विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जालोर, शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा एवं आरसीसी मालवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भामाशाह सत्येन जैन के सहयोग से 2 जुलाई, गुरुवार को राजकीय अस्पताल मालवाड़ा परिसर में विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति एवं रोटरी ग्राम दल के अध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मालवाड़ा निवासी स्वर्गीय वादीबेन हंसराज वनाजी मेहता की स्मृति तथा भामाशाह सत्येन जैन (मालवाड़ा, हाल मुंबई) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड की विशेषज्ञ टीम मरीजों की जांच करेगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन कर उन्हें श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, जालोर अथवा ग्लोबल हॉस्पिटल, आबूरोड ले जाकर बिना चीरा एवं बिना इंजेक्शन की आधुनिक फैको पद्धति से नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के मरीज शिविर में आधार कार्ड अवश्य साथ लाएं। यदि कोई मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास अथवा हृदय रोग से पीड़ित है तो वह अपनी नियमित दवाइयां एवं संबंधित चिकित्सा फाइल भी साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि फैको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन हर मौसम में सुरक्षित रूप से किया जा सकता है तथा गर्मियों में भी ऑपरेशन कराने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। मोतियाबिंद का स्थायी उपचार केवल ऑपरेशन ही है और यह सुविधा शिविर में पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नेत्र रोगियों से गुरुवार, 2 जुलाई को प्रातः 9 बजे समय पर राजकीय अस्पताल मालवाड़ा पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!