अध्यापक की सेवानिवृत्ति पर बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस, सर्व समाज के लोगों ने किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: गांव भुकरावली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत सूरौठ निवासी वरिष्ठ अध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को कस्बे में बैंड बाजे के साथ उनका जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने अध्यापक शर्मा का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। कस्बे में बस स्टैंड के पास यहां के लोगों ने अध्यापक शर्मा की अगुवानी की एवं बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में कस्बे के मुख्य मार्गो व बाजार में होकर निकाला गया। बाजार में हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकी शर्मा सहित कई लोगों ने सेवानिवृत अध्यापक शर्मा का साफा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। ब्राह्मण समाज सूरौठ के पूर्व अध्यक्ष चांद बिहारी शर्मा, ब्राह्मण समाज के पूर्व मंत्री सुशील शर्मा, सूरौठ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामावतार शर्मा, गोविंद शर्मा बाजना, रमाकांत शर्मा सहित काफी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे। इससे पहले गांव भुकरावली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्रामीणों एवं स्टाफ साथियों ने विदाई समारोह आयोजित कर अध्यापक शर्मा को भावभीनी विदाई दी। अध्यापक गणों एवं ग्रामीणों ने शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!