बीकानेर (मुकेश रामावत): संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से संगठित अपराध के एक मामले में फरार चल रहा था और कोटगेट थाने के प्रकरण संख्या 278/2025 में वांछित था। आईजी ओमप्रकाश के निर्देश तथा एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में एएसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह एवं स्पेशल टीम प्रभारी सुरजीत सिंह की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंग बनाकर फायरिंग, दहशत फैलाने, धमकी, लूट, डकैती सहित विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ जारी है।
कोटगेट पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर 'मोडिया' गिरफ्तार, फायरिंग-लूट-डकैती के केस दर्ज
By -
June 29, 2026
0
Tags: