साइबर ठगों पर वार: 15 दिन की निगरानी के बाद म्यूल अकाउंट गिरोह के 4 शातिर दबोचे, लैपटॉप-ATM-सिम जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जेएनवीसी थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते किराए पर देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रविवार को एक मकान पर दबिश देकर 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, विभिन्न बैंकों के खातों के दस्तावेज, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों को लालच देकर खाते किराए पर लेता था और उन्हीं से ठगी की रकम का लेन-देन करता था। पुलिस नेटवर्क का अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाल रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!