निवाई (लालचंद माली): विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें एपिसोड का लाइव प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देश के अंतिम छोर पर बैठे नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसी क्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण तथा अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
"मन की बात" के 135वें एपिसोड से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता, पीएम मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*
By -
June 28, 2026
0
Tags: