NH-52 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मूंडिया के पास बाड़ा की ढाणी कट के समीप शनिवार रात करीब 11:45 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि राजेश कुमार मीणा (36) पुत्र हस्तीराम मीणा निवासी तालिबपुरा थाना मेहंदवास, टोंक शनिवार रात पिकअप वाहन से जयपुर से टोंक की ओर आ रहा था। इसी दौरान मूंडिया बाईपास स्थित बाड़ा की ढाणी कट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सआदत अस्पताल टोंक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान राजेश मीणा ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!