निवाई (लालचंद माली): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को निवाई में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया तथा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह एवं डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द विजय ने बताया कि परीक्षा के लिए निवाई में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 1944 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 1469 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 475 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 480 में से 366 परीक्षार्थी, उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र पर 600 में से 451 परीक्षार्थी, रानी लक्ष्मीबाई कन्या कॉलेज केंद्र पर 504 में से 387 परीक्षार्थी तथा भगतसिंह कॉलेज केंद्र पर 360 में से 265 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन जांच एवं तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।