निवाई ब्लॉक ने पल्स पोलियो अभियान में रचा रिकॉर्ड, 22,284 बच्चों को पिलाई जीवन सुरक्षा की खुराक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पूरे ब्लॉक में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग ने उत्कृष्ट सक्रियता का परिचय दिया। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के कुल 22,284 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपेंद्र पांचाल के नेतृत्व में उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से अभियान संचालित किया गया। अभियान की व्यवस्थाओं को लेकर डॉ.पांचाल ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर चिकित्सा कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर जयदीप नरुका, BHS राजेश गुर्जर एवं BNO महावीर शर्मा ने भी विभिन्न केन्द्रों का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की तथा टीमों को निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ.दीपेंद्र पांचाल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे ब्लॉक में 275 पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जहां 30 सुपरवाइजर एवं 590 वैक्सीनेटर तैनात रहे। सभी टीमों ने समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाया।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर बार बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान में सहयोग देने वाले चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनभागीदारी से सफल बना अभियान बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!