05 वर्ष से फरार 05 हजार रूपये का ईनामी डकैती का अभियुक्त गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली: निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस ने 05 वर्ष से फरार 05 हजार रूपये के ईनामी डकैती के अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के सम्पत्ति संबंधी अपराधों में वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकङ़ हेतु दिये गये निर्देश पर एएसपी नाजिम अली व डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी रणवीर सिंह मील के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी सहायता एवं आसूचना संकलन कर 05 हजार रूपये के ईनामी स्थाई वारन्टी जमील (38) पुत्र नूर मोहम्मद जाति मेव निवासी सहसन थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा, जो न्यायालय एडीजे क्र.सं. 03 के एक प्रकरण में 05 वर्ष से फरार चल रहा था को गिरफ्तार किया हैं। उल्लेखनीय है कि विगत 15 सितम्बर 2013 को परिवादी सौरभ पुत्र रामेश्वर निवासी कानपुरा, बानसूर ने दर्ज कराया था कि अज्ञात 07 डकैतो ने परिवादी के हाथ पैर बांधकर खेत में पटक गये व महिन्द्रा ट्रेक्टर को लूटकर ले गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!